Advertisement
श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया गच्छाधिपति आचार्य श्री मणिप्रभ सूरी जी का 66वां जन्मोत्सव

अध्यक्ष महेन्द्र सिंह भंसाली ने जन्मदिवस पर गुरुदेव का आशीर्वाद चाहते हुए निवेदन किया कि जैसलमेर में ज्ञानभंडार का बहुत सा काम करना है और संग्रहालय बनाने के 1997 के सपने को भी साकार करना है, अतः इस वर्ष जैसलमेर में उपाध्याय जी एवं गणि जी का चातुर्मास प्रदान करने की विनंती की।
इस अवसर पर देवीकोट में बालिका परिषद का गठन करने की घोषणा की गई और वर्षा चोपड़ा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
अंत में गुरुदेव ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में भविष्य को सुधारने वाली मां के प्रेम और शिक्षा देने वाले गुरु के उपकारों का स्मरण किया। जन्मदिन पर मिली बधाईओं को सावधान होने, जागरुक होने का लाल सिग्नल और मंजिल तक पहुंचने के लिए हरा सिग्नल बताया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों के चेहरों पर विशेष उल्लास और आनंद की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
गच्छाधिपति आचार्य मणिप्रभसूरीश्वर को 13 वर्ष की आयु में माताजी व बहिन के साथ 1973 में श्री कान्ति सागर जी महाराज ने पालीताणा में दीक्षा दी थी।
गणि 1988में, उपाध्याय 2001 में,गणाधीश 29.5.2015 में बनाए गए। आचार्य पदवी 2016 में पालीताणा में हुई। 53 वर्षों के संयम जीवन में आपके वरद हस्त से 260 से अधिक जिन मंदिरों की प्रतिष्ठा एवं 160 से अधिक मुमुक्षु दीक्षित हुए हैं ।
उल्लेखनीय है कि दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरि चादर महोत्सव आयोजन आपके मुख्य आचार्यत्व में 6से 8मार्च तक जैसलमेर में आयोजित किया जा रहा है। लगातार मिलते रहे देवी संकेत के फलस्वरूप ,इस आयोजन को करने की प्रेरणा (वर्तमान खरतरगच्छाचार्य) तत्कालीन उपाध्याय मनोज्ञसूरिश्वर ने 2017 में दी थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जैसलमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


