Advertisement
666 फ्लैट खाली, फिर भी 445 पात्र गरीब परिवार आवास के इंतजार में

लाभार्थियों का कहना है कि पहले से बने खाली मकानों का आवंटन करने पर गरीब परिवारों को योजना के तहत निर्धारित करीब तीन लाख रुपये की लागत में आवास उपलब्ध कराया जा सकता है।
उन्होंने आरोप लगाया गया है कि योजना को क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना (सीएलएसएस) में बदलने से मूल योजना का उद्देश्य प्रभावित हुआ। आवास आवंटन से संबंधित शिकायतों को उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी कार्यालय भेजे जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। इसे सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से उठाई जा रही जनहित की आवाज को दबाने का प्रयास बताया गया है।
मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी लंबित बताया गया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस संबंध में सीडब्ल्यूपी नंबर 16541/2019 और सीडब्ल्यूपी नंबर 2210/2022 दायर हैं। पीएमओपीजी पोर्टल पर भी कई शिकायतें दर्ज कराए जाने के बावजूद लाभार्थियों को अभी तक आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है।
कहा गया है कि कई मामलों में योजना बंद होने का हवाला देकर जवाब दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और प्रशासक से हस्तक्षेप की मांग
लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और यूटी प्रशासक से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनकी मांग है कि मलोया में खाली पड़े 666 फ्लैटों में से 445 चयनित पीएमएवाई-एएचपी-2 लाभार्थी परिवारों को तत्काल मकान आवंटित किए जाएं।
साथ ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मामले की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर जल्द निर्णय देने का अनुरोध किया गया है। विज्ञप्ति जारी करने वाले संगठन वॉयस फॉर फंडामेंटल राइट्स के विक्रम सिंह ने कहा कि गरीब परिवारों को लगातार न्यायिक और प्रशासनिक प्रक्रिया में इंतजार करना पड़ रहा है l
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


