64 thousand rupees full purse returned-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

64 हजार रूपए से भरा पर्स लौटाया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जुलाई 2017 6:38 PM (IST)
64 हजार रूपए से भरा पर्स लौटाया
बैजनाथ, कांगड़ा। उपमंडल के बीड गांव की महिला पंचायत प्रधान तृप्ता ठाकुर ने इमानदारी का परिचय देते हुए स्लोवाकिया से आए पर्यटक जैकब वेनो का खोया हुआ नोटों से भरा पर्स वापिस कर दिया। पर्स में 64 हजार रूपए नकद और कुछ कागजात थे। पंचायत प्रधान ने बताया कि उन्हें यह पर्स दुकान के पास नाली के किनारे पड़ा हुआ मिला। पर्स में रखे हुए कागजों पर जैकब का नाम, फोन नम्बर और पता लिखा हुआ था। तृप्ता ने फोन पर जैकब से बात की और सारी जानकारी लेने के बाद उसे उसका पर्स लौटा दिया। पर्स मिलने के बाद जैकब ने तृप्ता को धन्यवाद दिया। इमानदारी की इस मिसाल पर गांव भर में तृप्ता की जमकर तारीफ हो रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement