6.4 magnitude earthquake in Indonesia, no casualties-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अप्रैल 2023 11:28 AM (IST)
इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत उत्तरी सुमात्रा में भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। इसमें किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांत के सर्च और रेस्क्यू ऑफिस की ऑपरेशन यूनिट के प्रमुख जूल इंद्र ने कहा कि सोमवार देर रात आए भूकंप से कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को फोन पर बताया, हमें मिली सभी रिपोटरें में कहा गया है कि कोई इमारत या घर नष्ट नहीं हुआ है। किसी व्यक्ति की मौत या घायल होने की भी सूचना नहीं है। भूकंप रात 9.59 बजे आया। एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र पडंग सिदेमपुआन शहर से 82 किमी दक्षिण पश्चिम में और समुद्र तल के नीचे 102 किमी की गहराई में स्थित है।
भूकंप के झटके पास के आचे, पश्चिम सुमात्रा और रियाउ प्रांतों में भी महसूस किए गए।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement