6 jaish e mohammed terrorists killed trying to infiltrate into jammu and kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

J&K में सेना और पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जैश के 6 आत्मघाती आतंकवादी ढेर

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जनवरी 2018 11:00 AM (IST)
J&K में सेना और पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जैश के 6 आत्मघाती आतंकवादी ढेर
उरी। देश का गौरव भारतीय सेना आज अपना 70वां सेना दिवस मना रही है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय सेना ने घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे जैश के 6 आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाये के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह सफलता हालिस की। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने सोमवार सुबह ट्वीट कर इस कामयाबी की जानकारी दी। मारे गए पांचों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। सेना के नॉर्थ कमांड की ओर से ट्वीट कर पांचवें आतंकी के मारे जाने की जानकारी दी गई। वैद्य ने सुबह 8.52 पर ट्वीट किया कि उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया है। चौथे को मारने की कोशिश जारी है। तभी पांच मिनट के बाद उन्होंने फिर ट्वीट किया कि हमने चौथे आतंकी को भी मार गिराया है। कुछ देर बार ही खबर आई कि सेना ने 6 आतंकवादियों को मार गिराया है। फिलहाल, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से बार-बार उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। बीते शुक्रवार ही यहां पर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर उल्लंघन किया था। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। इससे पहले भी बीते साल जून में भी पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में 48 घंटे में दो बार घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement