6 Gujarat Lawmakers Exit Congress In 24 Hours-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अहमद पटेल का बिगड़ा खेल! 24 घंटे में 6 कांग्रेसी विधायकों का इस्तीफा, 6 कतार में

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 जुलाई 2017 5:02 PM (IST)
अहमद पटेल का बिगड़ा खेल! 24 घंटे में 6 कांग्रेसी विधायकों का इस्तीफा, 6 कतार में
अहमदाबाद। राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले गुजरात में कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। शुक्रवार को तीन और कांग्रेसी विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है, जिनमें छनाभाई चौधरी, रामसिंह परमार और मान सिंह चौहान शामिल है। इससे पहले गुरुवार को पीआई पटेल, बलवंत सिंह और तेजस्वीबेन पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ देर बाद ही बीजेपी का दामन थाम लिया था। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ विधायक राघवजी पटेल ने कहा कि वह भी पांच अन्य विधायकों के साथ इस्तीफे देने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफे के कारण पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के राज्यसभा पहुंचने की राह मुश्किल होती दिख रही है। जनजातीय वांसादा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक चन्नाभाई चौधरी, रामसिंह परमार और बालासिनोर से मानसिंह चौहान ने अपना इस्तीफा अध्यक्ष रमनलाल वोहरा को सौंप दिया। यह अभी भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन इनकी शाम तक भाजपा से जुडऩे की उम्मीद है। सौराष्ट्र के जामनगर (ग्रामीण) निर्वाचन क्षेत्र के एक विधायक राघवजी पटेल ने कहा, मैं भाजपा में जाना चाहता हूं और पांच अन्य भी हैं जो इसकी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम निराश हैं। किसी ने हमारी आवाज नहीं सुनी और न ही हमारे विचारों की ओर ध्यान दिया। पटेल, चौधरी और चौहान को विपक्षी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला के करीबी माना जाता है, जिन्होंने 21 जुलाई को अपने जन्मदिन पर विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दे दिया था। वाघेला ने आरोप लगाया था कि उन्हें पार्टी से बाहर निकालने के लिए आतंरिक षड्यंत्र रचा गया था।
सिद्धपुर से विधायक बलवंत सिंह राजपूत, विरामगम से विधायक तेजश्री पटेल, और विजापुर के विधायक पी आई. पटेल ने गुरुवार दोपहर को अपना इस्तीफा सौंपा और भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के कुछ मिनटों के भीतर राजपूत को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बाद पार्टी के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया। शाह, स्मृति और राजपूत ने 8 अगस्त को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया।
इधर, राज्यसभा में जमकर हंगामा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement