Advertisement
पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 6 दिवसीय वन जीपी वन बीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

पीएनबी आरसेटी निदेशक उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भरतपुर द्वारा जिले के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को प्रदान किए जाने वाले निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित बैंकिग एवं सामाजिक योजनाओं के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी एवं बताया कि गाॅव में जहाॅ बैंकिग सुविधा उपलब्ध नही है वहाॅ यह बैंक मित्र द्वारा बैंकिग सुविधा सीमित दायरे में प्रदान की जायेगी।
इसके बाद सभी प्रशिक्षणार्थियो को युनिफाॅर्म का वितरण किया गया, तत्पश्चात् वृक्षारोपण का कार्यकम प्रशिक्षणार्थियो के सहयोग से किया गया कार्यक्रम समन्वयक अंकुर शर्मा ने बताया कि उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत महिलाओं को वन.जीपी वन बीसी (बैंक मित्र) कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिससें वे अपने आस-पास की बैंक शाखा या बैंक सखी का कार्य अपने ग्राम पंचाचत पर अपना स्वरोजगार शीघ्र ही गांव में स्थापित करे और अपनी आजीविका में सुधार कर सकें इस प्रशिक्षण मे 35 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
इस अवसर पर दिगम्बर सिंह ने सभी आगुन्तक अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


