59 examination centers 12729 examination candidates said-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

59 परीक्षा केन्द्रों पर 12729 परीक्षार्थी ने दी परीक्षा

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 5:38 PM (IST)
59 परीक्षा केन्द्रों पर 12729 परीक्षार्थी ने दी परीक्षा
भरतपुर। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित ग्रामसेवक, पंचायत सचिव एवं छात्रावास अधीक्षक ग्रेड द्वितीय संयुक्त सीधी भर्ती, भर्ती परीक्षा, रविवार को जिला मुख्यालय भरतपुर के 59 परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इस परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर बनाये गये कुल 59 परीक्षा केन्द्रों पर 15980 परीक्षार्थी आवंटित थे जिसमें से 12729 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, एवं 3251 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। चयन बोर्ड द्वारा भरतपुर जिले के परीक्षार्थियों को भरतपुर जिले से बाहर एवं भरतपुर जिले में अन्य जिलों से परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र रखे गये थे। परीक्षा आयोजन के सम्बन्ध में परीक्षा समन्वयक ओ.पी. जैन अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि परीक्षा दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक एक ही पारी में आयोजित की गई। जिसमें 79.65 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित एवं 20.34 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। सतर्कता दल में नियुक्त अधिकारियों द्वारा भी अपनी-अपनी टीमों के साथ सभी परीक्षा केन्द्रों का गहनता से जांच की गई है ,तथा परीक्षार्थियों को भी चैक किया गया है।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement