57th Varshayog started with flag hoisting, thousands of devotees arrived-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ 57वां वर्षायोग, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

khaskhabar.com: बुधवार, 09 जुलाई 2025 9:48 PM (IST)
ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ 57वां वर्षायोग, हजारों श्रद्धालु पहुंचे
टोंक। चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज की परंपरा के पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में 57वें वर्षायोग की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। यह पुण्य कार्य श्रेष्ठी श्रीमान टीकमचंद जी, श्यामलाल जी, धर्मचंद जी, भागचंद जी, उत्तमचंद जी फूलेता वाले परिवार द्वारा संपन्न हुआ। धर्मसभा में आचार्य श्री ने कहा, सुख-शांति और धर्म वृद्धि के लिए ध्वजारोहण किया जाता है। सरल और उदार भावना से किया गया धार्मिक कार्य सफल होता है। धर्म की उदारता से अर्थ की प्राप्ति होती है। धर्म धारण करने से प्रतिकूलता भी अनुकूलता में बदल जाती है। आगम जिनवाणी में इसका उपाय बताया गया है। चातुर्मास में गुरु पूर्णिमा, वीर शासन जयंती, दशलक्षण पर्व जैसे अनेक पर्व आते हैं। ये आत्मा की शुद्धता के लिए होते हैं। गुरु पूर्णिमा से पूर्व आचार्य श्री ने अपने दीक्षा गुरु आचार्य धर्मसागर जी महाराज को स्मरण कर उनके गुणों का वर्णन किया। उन्होंने कहा, जिनालय में दर्शन, अभिषेक और पूजन से जीवन का निर्माण होता है।
गुरुभक्त राजेश पंचोलिया के अनुसार, मुनि श्री हितेंद्र सागर जी ने कहा कि वर्षायोग में श्रावकों को साधुओं की धार्मिक क्रियाओं में सहयोग करना चाहिए। समय का सदुपयोग कर धर्म की वर्षा से जीवन में बदलाव लाना चाहिए।
चातुर्मास समिति के मीडिया प्रभारी रमेश काला, प्रवक्ता पवन कंटान और विकास जागीरदार ने बताया कि धर्म उपदेश से पूर्व आदिनाथ भगवान, आचार्य शांति सागर जी सहित सभी आचार्यों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन बाबूलाल जी सेठिया परिवार नैनवा द्वारा किया गया। इसके बाद पूर्वाचार्यों को अर्घ्य समर्पित किया गया। आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन और पूजन भी हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगल कलश स्थापना से हुई। प्रथम कलश वात्सल्य वारिधि वर्धमान सागर कलश का सौभाग्य छामुनिया परिवार को मिला। द्वितीय कलश आचार्य शांतिसागर कलश का सौभाग्य आंडरा परिवार को प्राप्त हुआ। तृतीय मंगल कलश का सौभाग्य दाखिया परिवार को मिला। चतुर्थ कलश आचार्य शिव सागर कलश का सौभाग्य भी आंडरा परिवार को मिला। पंचम कलश आचार्य धर्मसागर जी कलश का सौभाग्य छामुनिया परिवार को प्राप्त हुआ। षष्ठम कलश आचार्य अजीत सागर कलश का सौभाग्य पासरोटियां परिवार को मिला।
चातुर्मास सर्वोषधि का सौभाग्य आंडरा परिवार को मिला। वस्त्र भेंट का सौभाग्य गोयल परिवार को प्राप्त हुआ। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य ककोड़ वाले परिवार को मिला। शास्त्र भेंट का सौभाग्य दाखिया परिवार को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भागचंद फूलेता, धर्मचंद दाखिया, मंत्री राजेश सराफ, धर्मेंद्र पासरोटियां, कमल सराफ, राजेश बोरदा, रमेश सायवाड, पप्पू नमक, टोनी आंडरा, चेतन आंडरा, डॉ चेतन, हिमांशु पासरोटियां, हेमराज नमक निवाई, सुरेन्द्र छामुनिया, ज्ञानचंद छामुनिया, किन्नी शिवाड़िया, अर्पित पासरोटियां, मनीष अतार, राहुल पासरोटियां, पुनीत जागीरदार, दिनेश छामुनिया, बेनी प्रसाद कल्ली, अमित छामुनिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
इस ऐतिहासिक अवसर पर जयपुर, किशनगढ़, कोटा, निवाई, लावा, डिग्गी, टोडा, देवली, पिपलु, उनियारा, इचलकरंजी, पारसोला, धरियावद, सनावद, जोबनेर, इंदौर, सूरत, नैनवा, सांगानेर, अजमेर, कर्नाटक, कोलकाता, अहमदाबाद, गोहाटी, सलूंबर सहित अनेक स्थानों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement