51 prisoners to be released on Independence Day in Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस पर 51 कैदी होंगे रिहा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 8:41 PM (IST)
राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस पर 51 कैदी होंगे रिहा
जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के विभिन्न कारागाहों में सजा काट रहे 51 कैदियों को अच्छे आचरण के फलस्वरूप विशेष माफी देते हुए 15 अगस्त, 2022 को रिहा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन कैदियों में अपनी कुल कारावास की दो तिहाई अवधि पूरी कर चुके 36 कैदी, अपनी आधी कारावास अवधि पूरी कर चुके 60 वर्ष की आयु से अधिक के 5 पुरूष कैदी तथा अपनी कारावास अवधि पूरी कर चुके 10 आर्थिक रूप से कमजोर कैदी शामिल हैं। आर्थिक रूप से कमजोर कैदी अपनी सजा पूर्ण होने के बाद भी आरोपित जुर्माना राशि देने में असमर्थ होने के कारण रिहा नहीं हो पा रहे थे। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कुछ विशेष श्रेणियों के ही कैदियों को राहत दी जा सकती है। इन कैदियों में दहेज हत्या, बलात्कार, आतंकवाद, मानव तस्करी सहित अन्य गंभीर अपराधों में लिप्त कैदी शामिल नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement