Advertisement
मोदी की नवगठित सरकार में 51 मंत्री करोड़पति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सूची में 46वें नंबर पर हैं जिनके पास दो करोड़ रुपये की संपत्ति है।
करीब 10 मंत्रियों के पास मोदी से कम संपत्ति है। इनमें बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल, मध्य प्रदेश के मोरनिया से सांसद नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हैं जिन्होंने करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।
मुजफ्फरनगर से सांसद संजीव कुमार बालियान, अरुणाचल पश्चिम से सांसद किरण रिजूजू और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने अपनी संपत्ति करीब एक करोड़ रुपये घोषित की है।
जो मंत्री करोड़पति नहीं हैं उनमें बंगाल की रायगंज से सांसद देबाश्री चौधरी (61 लाख), असम के डिब्रूगढ़ से सांसद रामेश्वर तेली (43 लाख), केरल से सांसद वी. मुरलीधरण (27 लाख), राजस्थान के बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी (24 लाख) और ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप चंद्र सारंगी (13 लाख रुपये) शामिल हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


