50 thousands robbery in pilibhit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बंदूक की नोक पर व्यापारी से 50 हजार की लूट

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जुलाई 2017 1:26 PM (IST)
बंदूक की नोक पर व्यापारी से 50 हजार की लूट
पीलीभीत। शहर में गन पॉइन्ट पर व्यापारी को लुटे जाने की घटना सामने आई है। सोमवार को रात लगभग साढ़े नौ बजे के आस पास यह घटना घटी। पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुनगढ़ी पुलिस ने बताया कि पीपल वाली दुकान के नाम से प्रख्यात किराना व्यापारी रवि अग्रवाल प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर रुपयों से भरा हुआ थैला लेकर बल्लभ नगर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह टनकपुर मार्ग पर पंहुचा तभी रास्ते में हथियारबन्द बाईक सवारों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। उससे लुटेरों ने 50 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया। ये घटना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में टनकपुर हाईवे की है। पुलिस ने 3 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही व्यापारी नेता कोतवाली में जुट गए। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। मौके पर सीओ सिटी पहुंचे एएसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि लूट की घटना का जल्द ही खुलासा किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement