5 night shelter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रशासन ने लगाए 5 जगह रैन बसेरे

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 6:17 PM (IST)
प्रशासन ने लगाए 5 जगह रैन बसेरे
करनाल। जिला प्रशासन द्वारा गरीब और असहाय लोगों को कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए करनाल सहित कुल 5 रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। करनाल में रेड क्रास भवन, असन्ध में बाल भवन कार्यालय, घरौंडा में प्रजापत धर्मशाला, नीलोखेड़ी में परशुराम धर्मशाला तथा इन्द्री की अनाज मंडी में मुख्य द्वार के समीप स्थित भवन में रैन बसेरे चलाए जा रहे हैं। यह जानकारी उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने दी।
उन्होंने बताया कि रैन बसेरों में गद्दे, रजाई के साथ-साथ पेयजल, बिजली और दवाइयों आदि की व्यवस्था भी की गई है। इन रैन बसेरों में शरण लेने के लिए किसी भी प्रकार के पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं है।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement