मणिपुर: 5 माह से जारी आर्थिक नाकेबंदी खत्म, CM बोले यह तो सिर्फ शुरूआत
khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2017 08:07 AM (IST)
इम्फाल। मणिपुर में पिछले पांच माह से जारी आर्थिक नाकेबंदी समाप्त हो गई है। यह आर्थिक नाकेबंदी केन्द्र सरकार, राज्य सरकार और नगा समूह के बीच सफल वार्ता के बाद खत्म हुई। गौरतलब है कि यूनाइटेड नगा काउंसिल ने पिछले करीब पांच माह से मणिपुर में आर्थिक नाकेबंदी कर रखी थी।
नगा समूह ने राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के सात नए जिले बनाए जाने के फैसले के खिलाफ एक नवंबर, 2016 को आर्थिक नाकेबंदी शुरू की थी। इस आर्थिक नाकेबंदी के चलते दो राष्ट्रीय राजमार्गों एनएच 2 और एनएच 37 पर नाकेबंदी से राज्य में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हो गई और सामान्य जन-जीवन प्रभावित रहा। रविवार को राज्य की नगठित सरकार, केन्द्र और नगा समूह के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हुई।