5 million cheats on the sale of land-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जमीन बेचने के नाम पर 5 लाख की ठगी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जून 2017 5:34 PM (IST)
जमीन बेचने के नाम पर 5 लाख की ठगी
पटियाला। जमीन बेचने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिटी पुलिस के पास दर्ज करवाई रिपोर्ट में अमीर कालोनी निवासी जसमेर सिंह ने बताया कि कथित आरोपियों से 14 लाख 50 हजार रुपए प्रति बीघा जमीन का सौदा किया गया था जिस पर बयाना के तौर पर 5 लाख रुपए ले लिए गए। बाद में आरोपियों ने न ही रजिस्ट्री की और न ही पैसे वापस किए। इस पर पुलिस ने जांच करने के बाद गांव नेपरा निवासी चन्नण सिंह, नरिंद्र सिंह, बलदेव सिंह, जीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसी तरह दूसरे मामले में गांव आलमपुर निवासी रवेल सिंह ने पुलिस के पास दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने जमीन का सौदा 10 लाख रुपए में किया था, जिसके चलते 4 लाख 60 हजार रुपए बयाने के तौर पर प्राप्त कर लिए। बाद में आरोपी ने रजिस्ट्री अपने बेटी और बेटे के नाम करवा दी और उसको पैसे वापस नहीं किए। पुलिस ने गांव नेपरा निवासी मुख्त्यार सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement