5 members scorched with explosion in cylinder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली : सिलेंडर में विस्फोट होने से एक ही परिवार के 5 सदस्य झुलसे

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मई 2019 4:34 PM (IST)
दिल्ली : सिलेंडर में विस्फोट होने से एक ही परिवार के 5 सदस्य झुलसे
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में सोमवार को एक आवासीय इमारत में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, घटना की सूचना सुबह 6.40 बजे दी गई। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। सुबह करीब 7.15 बजे आग पर काबू पा लिया गया। घायलों को दिल्ली गेट इलाके में स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement