5 killed, 12 injured in road accident in J&K Rajouri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : राजौरी में बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 12 घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 9:58 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर : राजौरी में बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 12 घायल
जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को एक बस चालक के नियंत्रण खोने से बस खाई में जा गिरी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। जम्मू से सुरनकोट यात्रियों को लेकर जा रही एक बस राजौरी के मंजाकोट के डेरी रेल्योत इलाके में चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने कहा, "घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
राजौरी सड़क दुर्घटना के एक दिन बाद पड़ोसी पुंछ जिले में एक अन्य सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा ने एक ट्वीट में कहा, "राजौरी में एक दुखद दुर्घटना के कारण लोगों की जान जाने से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। घायलों को जल्द से जल्द ठीक होने दें। जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement