जयपुर । राजस्थान से पाकिस्तान को 1040 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है, लेकिन इस सीमा पर 41 किलोमीटर का क्षेत्र ऐसा है, जहां डबल तारों की फेसिंग होनी बाकी है। प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि बीते दिनों केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ के साथ हुई बैठक में सीमा पर तैनात सैनिकों की समस्याओं का भी पता चला है। उन्होंने बताया कि डबल तारों की फेसिंग जिसमें 11 किमी श्रीगंगानगर और 30 किमी जैसलमेर में की जानी है। उन्होंने बताया कि यहां पर रेत के टीलों के हवा की वजह से सरकने से अंतरराष्ट्रीय सीमा के निशान ढक जाते है, जिससे दिक्कत आती है। साथ ही उन्होंने बताया कि रेगिस्तानी सीमा पर सैनिकों को पीने के पानी की काफी समस्या रहती है। सैनिकों को काफी दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है।