40 new corona cases in Jammu and Kashmir, one more death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

J-K में कोरोना संकट : कोरोना के 40 नए मामले, एक और मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 25 अप्रैल 2020 8:21 PM (IST)
J-K में कोरोना संकट : कोरोना के 40 नए मामले, एक और मौत
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 40 से अधिक लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जबकि इस वायरस से एक अन्य की मौत हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में कोरोनावायरस की कुल संख्या 494 तक पहुंच गई। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने कहा, आखिरकार कोरोनावायरस 1,000 के आंकड़े को पार कर गया। जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 1,071 सैंपलों का परीक्षण किया गया, जिसमें 40 नए मामले सामने आए। सभी मामले कश्मीर से हैं। वहां कुल पॉजिटिव मामले की संख्या अब 494 हैं। जम्मू में 57 और कश्मीर में 437 हैं। इस वायरस से एक दुर्भाग्यपूर्ण मौत भी हो गई। जम्मू-कश्मीर ने पहली बार, 24 घंटों के दौरान 40 लोगों का पॉजिटिव परीक्षण किया। पॉजिटिव पाए जाने वाले सभी 40 लोग कश्मीर डिवीजन के हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement