Advertisement
महोबा में एक हादसे में 40 भैंसों व 2 लोगों की मौत

मस्जिद के बगल में बनी एक दुकान और एक घर को भी नुकसान पहुंचा है।
एसडीएम व सीओ कुलपहाड़ की देखरेख में सात घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ट्रक के केबिन को गैस कटर से काटकर ट्रक के अंदर फंसे चालक समेत दो लोगों को बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ ले जाया गया।
चालक छोटे व भैसों के मालिक राजेश की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि महोबा से पनवाड़ी की ओर जा रहा एक ट्रक हाईवे पर सुगिरा गांव के पास मस्जिद के गेट से टकरा गया, जिससे उसकी चारदीवारी के साथ-साथ घर और मस्जिद के बगल की एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।
बाद में अधिकारियों ने जेसीबी मशीन और क्रेन मंगवाई और ट्रक को तोड़कर मृत भैंसों को बाहर निकाला।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
महोबा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


