चीन: मसाज पार्लर आग मामले में 4 संदिग्ध हिरासत में
khaskhabar.com: बुधवार, 08 फ़रवरी 2017 11:22 AM (IST)
हांगझू। चीन में रविवार को एक मसाज पार्लर में लगी भीषण आग के सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि इतने ही अन्य घायल हो गए थे। पूर्वी चीन के झेझियांग प्रांत की तियानताई काउंटी की पुलिस के अनुसार, इन लोगों को अपने काम में गंभीर लापरवाही बरतने के संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया।
ज्ञातव्य है कि झेजियांग प्रांत की तियानताई काउंटी स्थित जुक्सिनतांग फुट मसाज पार्लर में रविवार शाम लगभग 5.26 बजे आग लग गई। आग पर शाम लगभग 7.05 बजे काबू पाया गया। विभाग के मुताबिक, आग की चपेट में आकर लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य ने अस्पताल में दम तोड दिया।