4 people of same family die after falling home in Shamli, UP -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के शामली में घर गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 मई 2021 2:40 PM (IST)
यूपी के शामली में घर गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
शामली । उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार को मकान गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पिछले 36 घंटों में लगातार बारिश के बाद कलंदर शाह इलाके में घर की छत गिर गई। पीड़ितों में एक महिला अफसाना और उसकी दो बेटियां चांदो और इरम और बेटा सुहैल शामिल हैं।
परिवार में जीवित बचे लोग पिता और एक पुत्र हैं।
छत गिरने पर स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचित किया और कुछ ही देर बाद बचाव कार्य शुरू हुआ।
मृतकों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के वक्त बचे हुए पीड़ित घर में नहीं थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement