4 Naxalites death in Barsoon encounter, 1 young injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बारसूर मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, 1 जवान घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 24 मई 2017 9:38 PM (IST)
बारसूर मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, 1 जवान घायल
रायपुर/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बारसुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चार नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई है। मौंके पर सर्चिंग के दौरान एक 2-बोर की रायफल और तीन वायरलेस सेट बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया, जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। दंतेवाड़ा एसपी कमल लोचन कश्यप ने कहा कि मंगलवार को बारसुर थाना क्षेत्र के पिच्ची कोडेर जंगल में 50-60 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। रूपरेखा तय कर पुलिस की टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। उन्होंने कहा कि पिच्ची कोडेर के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट के पश्चात फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक चली। जवानों के जवाबी फायरिंग पर नक्सली घने जंगल का फायदा उठा कर भाग खड़े हुए। इस घटना में डीआरजी का जवान डूमर सिंह मंडावी घायल हो गया। जवान के जांघ में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार जगदलपुर मेकॉज में उपलब्ध कराकर हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement