Advertisement
क्वेटा होटल धमाके में 4 की मौत

घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, जिनके प्रवक्ता वसीम बेग ने सिन्हुआ को बताया कि घायल लोगों में से दो की हालत गंभीर है और अस्पताल में प्रांतीय सरकार द्वारा आपात स्थिति घोषित कर दी गई है।
बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षक मुहम्मद ताहिर राय ने कहा, "विस्फोट के बाद होटल के पार्किं ग क्षेत्र को परिसर स्थित पुलिस के काउंटर आतंकवाद विभाग द्वारा सील कर दिया गया था जिसने रिपोटिर्ंग के लिए साइट तक पहुंचने के लिए मीडिया को भी प्रतिबंधित कर दिया था।"
शुरुआती जांच के अनुसार, हमले में कुछ 40 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।
उन्होंने कहा कि विस्फोट के बाद कई वाहनों में आग लग गई जिनमें से पांच से सात को बुरी तरह से नष्ट कर दिया गया।
सिन्हुआ से बात करते हुए खुफिया सूत्र जो घटना के होने पर होटल के करीब थे ने कहा कि विस्फोट स्थल से कई मील दूर जोरदार धमाका सुनाई दिया और विस्फोट के बाद होटल की पार्किं ग में आग लग गई।
स्थानीय रिपोटरें के अनुसार, इस्लामाबाद सहित अन्य शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


