4 Bihar MLAs dancing with girl while on study tour -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : महिलाओं के साथ 4 विधायकों के नाच वाला वीडियो वायरल, होगी जांच

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 जून 2019 08:48 AM (IST)
बिहार : महिलाओं के साथ 4 विधायकों के नाच वाला वीडियो वायरल, होगी जांच
पटना। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें बिहार के चार विधायकों को कथित तौर पर मणिपुर में नृत्य करते देखा जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने इस मामले और वीडियो की जांच कराने की बात कही है। बिहार के चार विधायक मई के अंत में स्टडी टूर पर मणिपुर गए थे। सोमवार को सोशल साइट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राज्य के चार विधायक मणिपुर के शहर मोरेह में कथित तौर पर महिलाओं के साथ नृत्य करते और पेय पदार्थ पिलाते देखे जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा की आंतरिक संसाधन कमेटी की ओर से चार विधायक और कुछ कर्मी यहां से 27 मई को स्टडी टूर पर मणिपुर गए थे। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से जो खबरें आ रही हैं, वे विधानसभा के सदस्यों की मर्यादा से जुड़ा मामला है। चौधरी ने कहा कि पहली नजर में वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं, वे विधायक नहीं हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement