345 Ram devotees including Kar Sevaks left for Ayodhya by special train-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार सेवकों समेत 345 रामभक्त स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रवाना

khaskhabar.com: रविवार, 28 जनवरी 2024 11:59 PM (IST)
कार सेवकों समेत 345 रामभक्त स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रवाना
दौसा (ब्यूरो)। दौसा, करौली, सवाई माधोपुर व गंगापुर सिटी जिले के 345 रामभक्त आज शाम स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए। इनमें राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कारसेवक भी शामिल थे। इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भक्त ट्रेन में सवार हुए। अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य मंदिर में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामभक्त दर्शनों के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रेलवे ने आस्था स्पेशल ट्रेन चलाकर राम भक्तों को दर्शन करने का मौका दिया है। रेलवे द्वारा रविवार को जयपुर से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन शुरू की गई। जिसमें दौसा स्टेशन से सैकड़ों राम भक्त अयोध्या के लिए सवार हुए। शाम करीब सवा 5 बजे दौसा रेलवे स्टेशन पहुंची। जयपुर-अयोध्या धाम-जयपुर (09701/02) ट्रेन शाम 4 बजे जयपुर जंक्शन से रवाना हुई।
यह ट्रेन राजस्थान के दौसा व भरतपुर में स्टॉपेज के बाद 15 घंटे का सफर तय कर अगले दिन सुबह 7 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 30 जनवरी को रात करीब 10 बजे अयोध्या से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। यानी वापसी में ट्रेन खातीपुरा तक ही जाएगी। ट्रेन में स्लीपर में 1074 व थर्ड एसी के 342 यात्री रवाना हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement