Advertisement
ईद पर 32 लाख गरीब मुस्लिमों को मिलेगी 'सौगात-ए-मोदी' किट, जेडीयू और भाजपा बोली- हर समुदाय का सम्मान करती है सरकार

'सौगात-ए-मोदी' किट पर भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हम 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' की बात करते हैं। हम सिर्फ अल्पसंख्यकों के लिए काम नहीं करते, हम हर समुदाय और हर पार्टी की परवाह करते हैं। लेकिन, जब भी हम अच्छा काम करते हैं, तो विपक्ष उस पर उंगली उठाने की कोशिश करता है। 'सौगात-ए-मोदी' पहली बार थोड़ी है, इससे पहले तीन तलाक समाप्त किया गया। इस फैसले के खिलाफ भी विपक्ष ने आंदोलन करने का काम किया था। अगर पीएम मोदी कुछ कर रहे हैं तो उन्हें (विपक्ष) खुशी होनी चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "विपक्ष ने सिर्फ मुसलमानों को ठगा और उन्हें डराया। यह तक कहा गया कि ‘भाजपा तो बाघ है, खा जाएगा’, आज अगर मुस्लिमों को लाभ मिल रहा है तो इस बात का जश्न मनाना चाहिए।"
पवन जायसवाल ने लालू यादव की इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर भी तंज कसा। पवन जायसवाल ने कहा, "मैं बताना चाहूंगा कि कोई वास्तविक गठबंधन नहीं है। यह स्वार्थ आधारित गठबंधन है। इनका गठबंधन पहले ही टूट चुका है। चुनाव से पहले ये लड़ेंगे, एक-दूसरे के खिलाफ जाएंगे और चुनाव लड़ेंगे। इनके पास कोई विजन नहीं है। राहुल गांधी को जब लगा कि कांग्रेस का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता तो उन्होंने गठबंधन कर लिया। अब उन्हें लगा कि बिहार में जनाधार बढ़ाना चाहिए तो उन्होंने धक्का देकर तेजस्वी यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


