30 die in Bihar lightning strikes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 30 की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 जून 2019 12:03 PM (IST)
बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 30 की मौत
पटना। बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से करीब 30 लोगों की मौत हो गई। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राज्य के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। विभाग के मुताबिक, वज्रपात से सबसे अधिक भागलपुर में छह लोगों की मौत हुई है, जबकि बेगूसराय में चार लोग इसकी चपेट में आ गए। इसके अलावा सहरसा, पूर्णिया, अररिया, जमुई, दरभंगा, मधेपुरा, खगडिय़ा, कटिहार, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, शिवहर, नवादा और गया में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement