3 year old girl found in bushes in MP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झाडियों में मिली खून से लथपथ 3 साल की मासूम

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 1:50 PM (IST)
झाडियों में मिली खून से लथपथ 3 साल की मासूम
भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल में झाडियों में एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची खून से लथपथ मिलने से सनसनी बच गई है। बच्ची को गंभीर हालत में सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरखेड़ी निवासी ज्योत्सना नामक महिला बुधवार की सुबह घर से निकली तो उन्होंने देखा कि झाडिय़ों में एक बालिका पड़ी हुई है और उसके शरीर से रक्त बह रहा है। ज्योत्सना ने बताया कि उन्होंने बालिका के गंभीर हालत में होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने के बाद वह पुलिसकर्मियों के साथ बालिका को लेकर ऑटो रिक्शा से सुल्तानिया अस्पताल पहुंचीं। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने बालिका के गंभीर हालत में झाडिय़ों में मिलने के बारे में पत्रकारों से कहा कि बालिका की पहचान नहीं हो पाई है। उसे बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement