3 Students Drown in Mumbai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुंबई : 3 स्कूली विद्यार्थियों की समुद्र में डूबने से मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अगस्त 2017 4:37 PM (IST)
मुंबई : 3 स्कूली विद्यार्थियों की समुद्र में डूबने से मौत
मुंबई। मुंबई के धारावी में स्थित एक स्कूल के तीन विद्यार्थी शनिवार सुबह समुद्र में डूब गए। एक अधिकारी ने बताया कि तीनों बच्चे दादर चौपाटी समुद्रतट पर घूमने गए थे, जहां वे समुद्र की ऊंची लहरों की चपेट में आ गए। बृहन्मुंबई नगर निगम आपदा नियंत्रण के मुताबिक, यू. एम. हाई स्कूल के 13 वर्षीय भरत हनुमंता, 15 वर्षीय रोहित यादव और 16 वर्षीय अनूप यादव की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। मुंबई अग्निशमन विभाग के राहत कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों विद्यार्थियों के शव निकाले। अधिकारियों ने बताया कि समुद्रतट के चट्टानी होने के चलते खतरे वाला इलाका घोषित होने के बावजूद समुद्रतट पर किसी लाइफगार्ड की नियुक्ति नहीं थी। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement