3 killed, 6 injured in Pakistan train blast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान यात्री ट्रेन में विस्फोट, 3 लोगों की मौत, 6 घायल

khaskhabar.com: रविवार, 17 मार्च 2019 3:52 PM (IST)
पाकिस्तान यात्री ट्रेन  में विस्फोट, 3 लोगों की मौत, 6 घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रविवार को एक यात्री ट्रेन में विस्फोट हो गया। इस घटना में तीन लोग मारे गए जबकि छह अन्य घायल हो गए। 'डॉन' के मुताबिक, जिला पुलिस अधिकारी इरफान बशीर ने कहा कि संदिग्ध बदमाशों ने जफर एक्सप्रेस को निशाना बनाने के लिए रेल ट्रैक पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगा दिया था। उन्होंने कहा कि रावलपिंडी से क्वेटा आ रही ट्रेन जब डेरा मुराद जमाली स्टेशन पर पहुंची, तब वहां एक बहुत बड़ा विस्फोट हुआ जिससे ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement