3 injured 1 killed by explosions in Japan park-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जापान:दो धमाकों में एक की मौत,3घायल

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 6:52 PM (IST)
जापान:दो धमाकों में एक की मौत,3घायल
टोक्यो। जापान के तोचिगी प्रांत में स्थित एक लोकप्रिय पार्क में रविवार को हुए कई बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उत्सुनोमिया शहर में ये विस्फोट उस समय हुए, जब उत्सुनोमिया कैसल पार्क में एक प्रसिद्ध महोत्सव के दौरान कई लोग एकत्रित थे। एक बचाव अधिकारी ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि पहले विस्फोट के तुरंत बाद हुए दूसरे विस्फोट में पार्किंग स्थल में खड़ी कारों में भी आग लग गई। दूसरे विस्फोट में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। (आईएएनएस)
यह भी पढ़े :बीकानेर की कृति सक्सेना वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में जाएंगी सियोल
यह भी पढ़े :डॉक्टर को छोडो,स्मार्ट कपडा बता देगा आपको क्या है बीमारी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement