3 farmers committed suicide due crop spoiled in Maharashtra -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महाराष्ट्र : फसल खराब होने के कारण 3 किसानों ने की आत्महत्या

khaskhabar.com:
महाराष्ट्र : फसल खराब होने के कारण 3 किसानों ने की आत्महत्या
अहमदनगर। महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या की घटनाए एक गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद किसान खुदखुशी कर रहे है। अहमदनगर जिले के सूखाग्रस्त राहुरी तहसील में कथित तौर पर फसल खराब होने के कारण अलग-अलग जगहों पर तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अशोक एस काले (45साल), राजेन्द्र तोडमल (42 साल) और बालासाहेब साठे (30 साल) के तौर पर हुई है। सभी किसान प्याज की पैदावारी में लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि काले अपने गांव ब्राह्मण गांव भांड स्थित अपने खेत की एक कुएं में कुदकर, जबकि तोडमल ने गांव लाख स्थिति अपने खेत में फांसी लगाकर और साठे ने पठारे गांव स्थित अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सिंचाई की समस्या के कारण प्याज की फसल के खराब होने के बाद तीनों किसानों ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। स्थानीय नेताओं का कहना है कि मृतक का संबंध जिन गांवों से है, वह प्रवार नदी के प्रवाह क्षेत्र में आता है। सरकार ने इसके पानी को प़डोस के क्षेत्रों के लिए संरक्षित करके रखा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement