3 dead in america shooting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 3:15 PM (IST)
अमेरिका में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत
वाशिगंटन। अमेरिका के अलाबामा में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह गोलीबारी बुधवार को बर्मिंघम के पास एक मोबाइल होम पार्क में हुई। गार्डेनडेल पुलिस ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया, ‘‘इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, मृतकों की पहचान उजागर नहीं की गई है।’’ गार्डेनडेल पुलिस ने संदिग्ध का फोटो जारी किया है। संदिग्ध 51 वर्ष का श्वेत पुरूष कीनीथ डियॉन लीवर है, जो घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने बताया की लीवर के पास हथियार है और वह खतरनाक है, जो कोई भी उसे देखे, तुरंत पुलिस को सूचित करे। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement