3 dead, 99 missing in US Florida building collapse-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूएस : फ्लोरिडा में इमारत ढहने से 3 की मौत, 99 लापता

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 जून 2021 10:30 AM (IST)
यूएस : फ्लोरिडा में इमारत ढहने से 3 की मौत, 99 लापता
वॉशिंगटन| दक्षिणपूर्वी अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी डेड काउंटी में गुरुवार तड़के एक 12 मंजिला आवासीय इमारत के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए, जबकि 99 लोग लापता हो गए है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के समय इमारत में कितने निवासी थे। सर्फसाइड के अधिकारियों ने कहा कि वे लापता लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते, लेकिन स्थिति गंभीर दिख रही है। मियामी डेड फायर रेस्क्यू को स्थानीय समयानुसार लगभग डेढ़ बजे इमारत ढहने की कॉल मिली।
मियामी डेड फायर रेस्क्यू असिस्टेंट चीफ रैड जदल्लाह ने कहा कि अब तक इमारत में फंसे कम से कम 35 लोगों और मलबे के नीचे से दो अन्य लोगों को बचा लिया गया है।
घटनास्थल के वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि मलबे में दबे एक युवा लड़के को जिंदा निकाला गया।
मियामी डेड काउंटी के मेयर डेनिएला लेविन कावा ने कहा, "यह अकल्पनीय है। जो भी हुआ है वह एक भयानक, बुरे सपने की तरह है"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement