3 dead, 4 missing as flash floods hit Indonesia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंडोनेशिया में बाढ़ से 3 की मौत, 4 लापता

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 4:18 PM (IST)
इंडोनेशिया में बाढ़ से 3 की मौत, 4 लापता
जकार्ता । इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में अचानक आई बाढ़ में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। यह जानकारी आपदा एजेंसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अधिकारी ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ ने पारिगी माउटोंग जिले के टोरु गांव के सभी घरों को जलमग्न कर दिया। उन्होंने कहा, "प्रभावित क्षेत्रों की जांच के बाद पता चला कि तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए, जबकि लापता लोगों की तलाश की जा रही है।" उन्होंने कहा कि, घरों में लगभग एक मीटर की ऊंचाई तक पानी भर गया है। ग्रामीणों ने ऊंची जगाहों पर शरण ले ली है। उन्होंने बताया कि पानी के लिए निकासी केंद्र बनाए गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement