3 additional general coaches to be attached in Antyodaya Express-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोरखपुर से बांद्रा अंत्योदय एक्सप्रेस में लगेंगे 3 अतिरिक्त जनरल कोच

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 जून 2018 09:55 AM (IST)
गोरखपुर से बांद्रा अंत्योदय एक्सप्रेस में लगेंगे 3 अतिरिक्त जनरल कोच
गोरखपुर/लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से बांद्रा (मुंबई) के बीच चलने वाले अंत्योदय साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में तीन अतिरिक्त कोच स्थायी तौर पर लगाने जा रहा है। तीन अतिरिक्त कोच बढ़ने से इस गाड़ी में 19 जनरल कोच होंगे। पूर्वात्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने आईपीएन को बताया कि रेलवे प्रशासन ने यात्री जनता की सुविधा के लिए 22921-22922 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय साप्ताहिक एक्सप्रेस में बांद्रा टर्मिनस से 8 जुलाई से एवं गोरखपुर से 10 जुलाई से साधारण श्रेणी के 3 अतिरिक्त कोच स्थायी लगाने का फैसला किया है। इस निर्णय के बाद अंत्योदय एक्सप्रेस में लगेज सह जनरेटर यान के 2 तथा साधारण श्रेणी के 19 कोचों सहित कुल 21 कोच स्थायी रूप से लगाए जाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement