26 Pak Nationals Nabbed Off Gujarat Coast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

5नावों में26 पाकिस्तानी गुजरात तट पर पकडे

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 4:59 PM (IST)
5नावों में26 पाकिस्तानी गुजरात तट पर पकडे
अहमदाबाद। भारतीय कोस्ट गार्ड ने गुजरात में 5 नौकाओं से आ रहे 26 पाकिस्तानियों को पकडा है। ये पाकिस्तानी गुजरात में भारतीय जलसीमा से घुसे थे। फिलहाल इन लोागों को पूछताछ के लिए जखाऊ लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकडे गए सभी 26 पाकिस्तानी मछुआरे लग रहे हैं लेकिन इतनी बडी संख्या में आना संदिग्ध माना जा रहा है। पकडे गए 26 पाकिस्तानी लोग लकडी की नाव की जगह रबर बोट में सवार थे, इससे भी संदेह पैदा हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंटरसेप्टर बोट सी-419 ने 5 अज्ञात नाव को देखा जिस पर 26 पाकिस्तानी सवार थे और ये लोग भारतीय सीमा के जखाऊ तट में करीब 26 मील तक अंदर आ गए थे। इसके बाद उन लोगों को पकडकर जखाऊ तट के पास कोस्ट गार्ड स्टेशन लाया गया। अब भारतीय कोस्ट गार्ड, इंटेलिजेंस और दूसरी जांच एजेंसियां मिलकर इन लोगों से पूछताछ कर रही है।

[@ ... तो PM की कानपुर रैली से पहले यूपी के लिए भेजे 5000 करोड़ रुपये कैश?]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement