Advertisement
शहरी स्थानीय इकाइयों में लगेंगे 2.25 लाख पौधे, हरा-पंजाब और रंगला पंजाब एप जारी

उन्होंने बताया कि पौधे लगाने के बाद उसकी संभाल बहुत ज़रूरी है। इसलिए हरा-पंजाब, रंगला-पंजाब मोबाइल एप द्वारा राज्यभर में लगाऐ पौधों की संख्या और प्रगति का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखा जाएगा। शहरों को और ज्यादा टिकाऊ, जलवायु अनुकूल शहरीकरण और विकास अनुकूल पहुँच के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए बलकार सिंह ने कहा कि यह मोबाइल एप्लीकेशन लगाए गए पौधों की वास्तविक स्थिति और प्रगति की निगरानी की सुविधा देगी और नागरिकों को इस पहलकदमी में सक्रियता से हिस्सा लेने के लिए उत्साहित करेगी।
उन्होंने बताया कि विभाग के अलग-अलग विंगों के तालमेल से इस मुहिम को सम्पूर्ण किया जाएगा। विभाग ने शहरी स्थानीय इकाइयों के लिए हरियाली कार्य सम्बन्धी ज़रुरी दिशा-निर्देश तैयार कर लिए हैं। इस मौके पर विभाग के सचिव अजोए शर्मा और पीएमआईडीसी के सी.ई.ओ ईशा कालिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


