2125917 metric tonnes of paddy made in the state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य में 2125917 मीट्रिक टन धान की हुई खऱीद

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 6:57 PM (IST)
राज्य में 2125917 मीट्रिक टन धान की हुई खऱीद
चंडीगढ़ । पंजाब में 17 अक्टूबर तक सरकारी एजेंसियों और निजी मिल मालिकों द्वारा 2125917 मीट्रिक टन धान की खऱीद की गई है और सरकार द्वारा 1952.34 करोड़ रुपये आढ़तियों/ किसानों के खातों में डाल दिए गए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में स्थित विभिन्न खऱीद केन्द्रों में से खऱीदे गये कुल 2125917 मीट्रिक टन धान में से 2088487 मीट्रिक टन सरकारी एजेंसियों द्वारा जबकि 37430 मीट्रिक टन धान की फ़सल निजी मिल मालिकों द्वारा खरीदा जा चुका है। प्रवक्ता ने और जानकारी देते हुए बताया कि पनग्रेन द्वारा 673867 टन, मार्कफैड्ड द्वारा 518466 टन और पनसप द्वारा 426350 टन धान की फ़सल खरीदी गयी है जबकि पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग निगम और पंजाब एग्रो फूडगरेनज़ निगम द्वारा क्रमवार 212535 टन और 218889 मीट्रिक टन धान की फ़सल खरीदी गयी है। केंद्र सरकार की एजेंसी एफ.सी.आई. द्वारा भी 37430 मीट्रिक टन धान की फ़सल खरीदी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement