नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद लोग जनधन खातों के जरिए अपने काले धन को सफेद
करने की कोशिश कर रहे है। सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने
के बाद से अब तक जनधन खातों में 21,000 करोड से ज्यादा रुपए जमा हुए है।
वित्त मंत्रालय की नजर ऐसे संदिग्ध खातों पर हैं और इनपर कभी भी कार्रवाई
की जा सकती है। बता दें कि जनधन खातों की शुरूआत के बाद 460 दिन में 45
हजार करोड़ जमा हुए थे, लेकिन नोटबंदी के बाद 12 दिन में ही 21 हजार करोड़
रुपए जमा हो गए।
जनधन खातों के जरिए काले धन को सफेद करने की पीएम ने जो
आशंका जताई थी, वो अब सच होती दिख रही है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के
मुताबिक नोटबंदी के बाद से लेकर अब तक जन धन खातों में करीब 21 हजार करोड़
रुपये जमा हुए हैं। सबसे ज्यादा पैसा पश्चिम बंगाल में जमा हुआ है जबकि
दूसरे स्थान पर कर्नाटक है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कई खातों के जरिए
ब्लैक मनी को व्हाईट मनी में तब्दील किये जाने का खेल चल रहा है।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS