210 village free to open toilet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

210 गांव बने खुले में शौच से मुक्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 4:37 PM (IST)
210 गांव बने खुले में शौच से मुक्त
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रशासन व ग्रामवासियों के सहयोग से जिला के 210 गांवों को खुले से शौच मुक्त गांव बनाया जा चुका है। इन में से थानेसर ब्लाक के सबसे ज्यादा 63 गांवों को खुले से शौच मुक्त गांव बनाएं गए है। अहम पहलू यह है कि 1 नवबंर 2016 तक जिला कुरुक्षेत्र को खुले से शौच मुक्त जिला बनाना है। इस लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी गांवों में निगरानी कमेटियों के साथ 104 मोटिवेटर कार्य कर रहे है। अतिरिक्त उपायुक्त ने गुरुवार को गांव सारसा व बारना का औचक निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले एडीसी ने गांव सारसा व बारना में बच्चों से बातचीत की और ग्रामीणों को खुले में शौच ना जाने के बारे में जागरूक किया और जानकारी दी कि एक नवबंर तक जिला कुरुक्षेत्र को खुले से शौच मुक्त जिला बनाया जाना है। इस लक्ष्य को आमजन के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement