2 terrorists killed in Shopian encounter, 2 security personnel injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : शोपियां एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जुलाई 2018 10:51 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर : शोपियां एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को चल रही मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड में दो आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां के कुमदलान में 5-6 आतंकियों के छिपे होने का शक है। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना के बाद कुमडलान गांव को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने बताया,‘‘इस बीच आतंकवादियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी। घायल जवान 44 राष्ट्रीय राइफल्स के हैं, जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के आर्मी अस्पताल ले जाया गया है।’’ सुरक्षाबलों की गोलीबारी में घायल किशोर ने दम तोड़ा
जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला में 25 जून को सुरक्षाबलों की गोलीबारी में घायल किशोर ने मंगलवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि उबेद मंजूर (18) को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि सोपोर के बाहरी इलाके में नदिहाल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नागरिकों के बीच झड़प में कक्षा 11वीं का छात्र उबेद गंभीर रूप से घायल हो गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement