2 policemen shot dead in Saudi Arabia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सऊदी:2पुलिसकर्मियों की गोली मार हत्या

khaskhabar.com: रविवार, 18 सितम्बर 2016 8:38 PM (IST)
सऊदी:2पुलिसकर्मियों की गोली मार हत्या
रियाद। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा कि पूर्वी प्रांत के दम्माम में अज्ञात बंदूकधारियों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह गोलीबारी शनिवार रात को उस समय हुई जब पुलिसकर्मी दम्माम में गश्त कर रहे थे। हमले में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है। बीते अगस्त में यमन के एक नागरिक को सऊदी अरब के बिसा में गिरफ्तार किया गया था। उस पर पुलिसकर्मी की हत्या का शक था। इस संदिग्ध ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का सदस्य होने की बात स्वीकार की थी। (आईएएनएस)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement