2 killed in Afghanistan avalanche-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान में हिमस्खलन से 2 की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 मार्च 2021 5:51 PM (IST)
अफगानिस्तान में हिमस्खलन से 2 की मौत
काबुल| अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने कहा, "यह घटना सुबह पहाड़ी शकाई जिले के सांगिच गांव में हुई। जिसमें एक पिता और पुत्र की मौत हो गई और एक ही परिवार के दो अन्य लोग घायल हो गए।" बदख्शां और ताखर, कुंदुज और बागलान प्रांतों में पिछले कुछ दिनों से बारिश और हिमपात हो रहा है। इस महीने की शुरूआत में बदख्शां के रघिस्तान जिले में हिमस्खलन में 14 लोग मारे गए थे।
2017 में 4 से 6 फरवरी के बीच अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बसे गांवों में हिमस्खलन के कारण 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
वहीं, 2015 में पंजशीर प्रांत में हुए भीषण हिमस्खलन में कम से कम 310 लोग मारे गए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement