Advertisement
महाराष्ट्र में कोविड से 2 मौतें, 87 नए मामले, नए वेरिएंट जेएन.1 से संक्रमण के 10 केस का पता चला

महाराष्ट्र में 1 जनवरी, 2023 से अब तक कोविड से 136 मौतें होना दर्ज किया गया है। इनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के 71 प्रतिशत से अधिक, बहुसंख्यक (84 प्रतिशत) अन्य बीमारियों के साथ और बाकी बिना किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के शामिल हैं।बुधवार को हुई दो मौतों में से एक मरीज पुणे से और दूसरा सांगली से था। इस समय राज्य में कोविड से मृत्युदर 1.81 प्रतिशत है।स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि नए मामलों में से, सबसे अधिक 39 पुणे सर्कल से, इसके बाद मुंबई सर्कल (36), नागपुर और कोल्हापुर सर्कल (4 प्रत्येक) और लातूर व छत्रपति संभाजीनगर सर्कल (2 प्रत्येक) से रिपोर्ट की गई।साल 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से महाराष्ट्र में कुल 81,72,287 मामले और 148,566 मौतें दर्ज की गई हैं, जो देश में सबसे अधिक हैं।--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


