2 dead in US shootings-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका : गोलीबारी में 2 की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 27 मार्च 2021 4:11 PM (IST)
अमेरिका : गोलीबारी में 2 की मौत
वाशिंगटन| अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गोलीबारी की कई घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस के मुताबिक, घटनाएं रात करीब 11 बजे शुक्रवार को वर्जीनिया बीच में समुद्र के किनारे हुईं। वर्जीनिया बीच के पुलिस प्रमुख पॉल न्यूडिग ने संवाददाताओं से कहा, "समुद्रतट के पास पुलिस के साथ गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे की गोलीबारी की अलग घटना में मौत हो गई, जिसकी जांच किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "आप जो देख सकते हैं, वह बहुत ही अराजक घटना है, समुद्र तट पर बहुत ही अराजक रात बीती है। कई अलग-अलग अपराध दृश्य मौजदू हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement