2 criminals arrested before committing robbery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डकैतीकी घटना को अंजाम देनेसे पहले ही 2 अपराधी गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 23 दिसम्बर 2024 4:16 PM (IST)
डकैतीकी घटना को अंजाम देनेसे पहले ही 2 अपराधी गिरफ्तार
कोलकाता। डकैती की घटना को अंजाम देने से पहले ही 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दुबराजपुर थाने की पुलिस ने दुबराजपुर में डकैती की योजना को विफल कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार देर रात कुछ युवक दुबराजपुर के पंडितपुर जंक्शन के पास दुबराजपुर-बकरेश्वर मार्ग पर घूम रहे थे। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उनकी बातों से संदेह हुआ जांच करने पर उनके पास से भोजली, रस्सी, कई मोबाइल और एटीएम कार्ड निकले। फिर उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान सुधामोय गोप और माधव सिंह के रूप में की गई है।दोनों दुबराजपुर थाने के मेटेला गांव के रहने वाले हैं। दुबराजपुर अदालत के सरकारी वकील राजेंद्र प्रसाद डे ने कहा, जब आज दोनों को दुबराजपुर अदालत में पेश किया जायेगा , तो पुलिस 7 दिन की पुलिस रिमांड मांगी, लेकिन न्यायाधीश ने 5 दिन की पुलिस हिरासत का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement