2 BSF army died, 4 injured during naxal attack -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नक्सल मुठभेड में BSF के 2 जवान शहीद

khaskhabar.com:
नक्सल मुठभेड में BSF के 2 जवान शहीद
रायपुर। छत्तीसगढ के कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ देर रात हुई मुठभेड में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए। वहीं, चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि माओवादी हिंसा से प्रभावित जिले के छोटेबेठिया-पखांजुर वन क्षेत्र के निकट सीमा सुरक्षा बल के एक गश्ती दल और सशस्त्र नक्सलियों के बीच संघर्ष हुआ। उन्होंने कहा, मुठभेड में दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य लोग घायल हो गए। कांकेर पुलिस उपनिरीक्षक (डीएसपी) जयंत वैष्णव ने बताया कि बीएसएफ और जिला बल का एक संयुक्त दस्ता जिले के बांदे पुलिस थाना क्षेत्र के आंतरिक वनक्षेत्र में एक विशेष अभियान चला रहा था। उसी दौरान रात करीब ढाई बजे मुठभेड हुई।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement