19 killed in Kabul suicide blast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काबुल आत्मघाती विस्फोट में 19 की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 2:07 PM (IST)
काबुल आत्मघाती विस्फोट में 19 की मौत
काबुल । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक शिक्षा केंद्र में शुक्रवार को हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान के हवाले से कहा, छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, तभी इस शैक्षणिक केंद्र पर एक आत्मघाती हमलावर ने हमला कर दिया। जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। पुलिस जिला 13 में स्थित केंद्र पर हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने नहीं ली है। एक हफ्ते पहले काबुल में इसी तरह के एक विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई थी और 41 अन्य घायल हो गए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement